आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0160 · भाग 7

बोलने की आदत बहुत थी, अब कम हुई है। फिर भी ऊंचा बोलता हूं, तो साथ वालों को लगता है कि गुस्से में हूं। अंदर से दबाव डालने का भाव नहीं है, बस आवाज ऊंची है। क्या यह गुस्सा है?

ऐसा नहीं है। गुस्सा करते, तो यहां टिक ही नहीं सकते। गुस्सा वाला आदमी यहां एक दिन भी नहीं टिकेगा। वह चला जाता है। भीतर से गुस्सा होगा, तो नहीं टिकेगा। यह बाहर से तो चलता रहता है। कामकाज है, तो उसमें बोलना पड़ जाता है, जरूरत पड़ जाती है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 12 अप्रैल 2026, अपनों की कुटिया में सत्संग समझो #योगी · 2026-04-12