आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0195 · भाग 6

इस संसार में रहकर ईमानदारी और सत्कर्म करेंगे तो क्या भगवान की प्राप्ति होगी?

करने वाला खुद भगवान हो जाता है। जब भी देखो, कोई जरूरतमंद की, या तुम्हारी कोई जरूरत पूरी कर दे, उस समय वह तुम्हारे लिए भगवान लगता है। तो तुम भगवान हो जाओगे। ईमानदारी और सत्कर्म करते करते तुम भगवान हो जाओगे। और भगवान ही उससे मिलता है। उससे कौन मिलेगा? भगवान। भगवान मिलेगा। अपने लिए भी यह करते करते तुम भगवान हो जाओगे। देखो ना, जब भी तुम्हारी कोई जरूरत पूरी की गई है, उस समय वह तुम्हारे लिए भगवान लगता है। कहते ही हैं, भगवान ने भेज दिया। भाषा में भी बोलते हो। सच में भगवान लगता है। जीवन में ऐसी स्थिति हुई हो, कि कहीं कोई रास्ता नहीं था, और एक व्यक्ति आया और मदद कर दी। देखो, वह तुम्हारे लिए भगवान ही लगता है। भगवान ने भेज नहीं दिया, भगवान लगता है। तो ईमानदारी और सत्कर्म करते करते तुम भगवान हो जाओगे। और भगवान फिर परमात्मा से मिल लेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10