प्रश्नोत्तर P6-0194 · भाग 6
क्या स्वर्ग लोक और नरक लोक होता है?
जरूरत से ज्यादा मिल गया तो स्वर्ग। नहीं मिला तो नरक। और चाहिए से मुक्त हो गए तो मोक्ष। यही है जिंदगी।
जब तुमने छह सौ बचाया, तो स्वर्ग था। जब पता चला, तो नरक है। उस समय तुम स्वर्ग में थे। जब छह सौ बचाया, तब स्वर्ग था। और जब समझ में आया कि यह मैंने क्या कर दिया, तुरंत नरक में हो गए। तो तुम स्वर्ग और नरक से होकर आ रहे हो।
इस समय तुम स्वर्ग में हो, नरक में हो, अफसोस में हो, ग्लानि में हो। वहाँ न होते तो अफसोस भी न होता। यहाँ आने की वजह से अफसोस हो रहा है। सत्य मार्ग पर जा रहे हो और यह काम कर बैठे, लालच में।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10