प्रश्नोत्तर P5-0010 · भाग 5
(वही साधिका) जैसे आप यहां हरियाली में रह रहे हैं, मेरा भी दिल करता है कि मेरा अपना आश्रम हो, नदी किनारे — पर एक लेडी होकर, अकेली लड़की अगर आपकी तरह घूमना चालू करूं, तो दस सवाल उठेंगे कि तुमने शादी क्यों नहीं की, ऐसे ही घूमते रहोगे?
तो रहो ना। (लोग पूछेंगे —) तो घूमते रहेंगे, तुझे क्या करना है? अरे, तू कौन होता है? क्या संविधान ने तुझे अधिकार दिया है कि तू जाके यही पूछेगा शादी हुई कि नहीं? और तू होता कौन है ये पूछने वाला कि मेरी शादी हुई है कि नहीं? हम इजाजत क्यों दे रहे हैं? ये अधिकार तुम्हें कहां से मिला — संविधान से, या मैंने तुझे दिया? अबला नारी मत बनो — फालतू आप अबला नारी मत बनो। आपके पास जवाब है — नहीं किया, तो नहीं किया, बात खत्म। (आप यहीं के हैं या कहीं से आए हैं?) जहां था, वहां भी कहीं से आया था, और यहां भी कहीं से आया हूं — मैं बस आया हूं, अब जा रहा हूं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अगर भक्त न हो तो भगवान का क्या होगा ? क्या भगवान भक्त पर निर्भर हैं ? #bhakt #bhagvan · 2025-07-17