प्रश्नोत्तर P14-0128 · भाग 14
सब हो रहा है प्रभु, या मान लो वो कर रहा है — इंसान के बस की बात कहाँ है?
कौन बोला कि वो कर रहा है? ये जिसने बोला, आप उससे प्रश्न करिए। मैंने कभी नहीं बोला वो कर रहा है। हो नहीं रहा है, आप कर रहे हो; आप जहाँ खड़े हो वहाँ से कर रहे हो। अगर "हो रहा है" में होते तो कोई तकलीफ ही नहीं थी। करने में ही तकलीफ है। "हो रहा है" में होके देखिए एक बार, आपके जीवन पे आपका अधिकार है। और कोई संशय हो तो उसी समय पूछो, क्योंकि देश, काल, स्थिति, परिस्थिति बदलती रहती है; कुछ मिनट बाद आपकी स्थिति बदल जाएगी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कर्ता कौन है, अकर्ता कौन है ?| Who is the Doer ? Who is the Non-Doer ? #yogijikasatsang · 2026-05-18