आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0127 · भाग 14

कृष्ण जी ने भी तो अर्जुन से कुछ करवाने के लिए प्लानिंग बनाई थी?

प्लानिंग सब बनाते हैं। जब कोई गिरता है और आप उठाते हो, उस प्लानिंग में कर्ता का भाव नहीं रहता। कृष्ण संकल्प-विकल्प से परे थे; प्लानिंग में होके भी वो प्लानिंग में नहीं थे, जैसे गिरे हुए को उठाते समय आप उसमें होके भी नहीं हो। अर्जुन अज्ञानता को धारण किए थे, तो अर्जुन ने प्रश्न पूछे, उत्तर मिलते गए और आखिर में अर्जुन उस स्थिति में पहुँच गए। तो आप भी अपने प्रश्न निकालिए। कब पहुँचोगे, वो आप देख लो, यात्रा आपकी है। किसी का एक रोटी में पेट भर जाता है, किसी का दो में; सब अलग-अलग समय में खाते हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कर्ता कौन है, अकर्ता कौन है ?| Who is the Doer ? Who is the Non-Doer ? #yogijikasatsang · 2026-05-18