प्रश्नोत्तर P10-0186 · भाग 10
(भ्रमण में) साथ में किसी को लेकर जाएं या अकेले जाएं?
अब वो आपके ऊपर है। अगर वह आपके मार्ग का मार्गी है, मिटने के लिए तैयार है, तब लेके जाना; नहीं तो बीच रास्ते में झगड़ा कर लेगा। मैं जूनागढ़ गया था; एक जंगल में ऊपर कोई महात्मा रहते थे, लोगों ने कहा मत जाइए, वहां तेंदुआ है। मैंने कहा मुझे भय ही तो खत्म करना है, मैं जाऊंगा। मेरे साथ मेरे गांव का एक व्यक्ति था। मैंने सोचा — मुझे कुछ हो जाए तो कोई फर्क नहीं, पर अगर इसे कुछ हो गया और मैं बच गया तो मैं जवाब क्या दूंगा? वह साधक भी नहीं था। तो मुझे वापस आना पड़ा। डर मेरे अंदर भी था, लेकिन उस डर में भी मैं आगे बढ़ रहा था; वापस आने का कारण वह व्यक्ति बन गया। भ्रमण का मतलब है — लौटूंगा कि नहीं, पता नहीं; यह भाव लेकर जाओगे तब भ्रमण का मतलब होगा। एकदम सुरक्षित, सारी व्यवस्था में चलोगे तो भ्रमण नहीं, पिकनिक हो जाएगा। भ्रमण अव्यवस्था में होता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 8 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-08