प्रश्नोत्तर P9-0043 · भाग 9
हम आपके साथ जुड़े हैं। क्या हमारा कोई आत्मिक संबंध है?
कहीं न कहीं तो होगा। आप किसी के पास आते-जाते हो, जरूर लेन-देन है। चाहे वह क्षण भर का हो, चाहे एक सेकंड का हो, चाहे एक साल का हो, चाहे जितने समय का हो। जब लेन-देन पूरा हो जाएगा, तो तुम कहीं और, वह कहीं और। और अगर मार्ग एक ही है, तो तुम दोनों एक ही जगह पहुंच जाओगे। अब मूल की यात्रा कर रहे हो, तो पता चला कि दोनों आगे-पीछे मूल में ही पहुंच जाओगे। एक ही जगह फिर मिलना होगा।
और विपरीत अगर यात्रा है, तो मिलन हो गया है। विपरीत यात्रा है, तो तुम कहीं और, हम कहीं और। मिलन है, तो बिछड़ना है। मिलन है, तो बिछड़ना है। अगर लक्ष्य एक ही है, तो आगे-पीछे हो सकते हो, लेकिन लक्ष्य पर दोनों फिर मिलोगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05