प्रश्नोत्तर P7-0198 · भाग 7
स्वामी जी कहते हैं कि सफाई में देश का कल्याण छुपा है, आसपास साफ-सफाई हो। इस पर क्या कहना है?
साफ-सफाई अंदर की होनी चाहिए। अगर अंदर की साफ-सफाई हुई तो बाहर गंदगी होना बंद हो जाएगा। आप बाहर कितना भी साफ करवाओगे, फिर गंदा करने वाले गंदा कर देंगे। गंदा क्यों किया जा रहा है? उस गंदा करने वाले को रोक दो। प्रकृति तो हर साल पूरी सफाई कर देती है। गंदगी कहां से हो रही है? जिस व्यक्ति के द्वारा गंदगी हो रही है, उस व्यक्ति को रोको। तो हमें अंदर की सफाई करना बहुत जरूरी है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 19 अप्रैल 2026, इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है ? #योगी · 2026-04-19