आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0155 · भाग 7

कभी-कभी ध्यान होता है, तो कोई कहती है कि आंख खोल लेती हूं तो अपनी ऊर्जा बाहर निकल जाती है। क्या ध्यान में आंख खुलने से ऊर्जा चली जाती है?

ऐसा कुछ नहीं है। इन सब भ्रांतियों से दूर रहो। अपने आप को ऊर्जा का केंद्र बनाओ, किसी और को नहीं। ऊर्जा अगर इस दुनिया में कुछ भी है, तो आपसे है। आपसे है। आप किसी और से नहीं हो। इस बात का विशेष ध्यान रखो। इस दुनिया में अगर कुछ है, तो आपसे है। और जो आपसे नहीं है, वह आपके लिए है भी नहीं। जिस देश को आप नहीं जानते, वह देश आपके लिए थोड़ी ना है। जितना है, आप ही से है। तो ऊर्जा का कोई टेंशन मत लेना। ऊर्जा का केंद्र आप ही हो। तो ऊर्जा जाएगी कहां?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 12 अप्रैल 2026, अपनों की कुटिया में सत्संग समझो #योगी · 2026-04-12