प्रश्नोत्तर P7-0149 · भाग 7
यहां सात दिन ऐसे ही साधना होती है, या कोई और विधि भी है?
नहीं। यही है, ऐसे ही। यहां सात दिन रहो, चाहे सात साल रहो, चाहे सत्तर साल रहो, ऐसे ही। यही यहां का सिस्टम है, और इसी में कल्याण छिपा हुआ है। इसलिए कि बाहर से यहां कुछ जमा नहीं होता। बाहर परिवर्तनशील संसार है। पिछला तुम्हारा खत्म हो रहा है, आगे तैयार नहीं हो रहा है। तो एक समय ऐसा आएगा कि आप अपनी मूल स्थिति में पहुंच जाओगे। यहां से दोबारा संसार में जाओ, तो वहां फिर से मत जमा करना। जितना बताया गया है, उसी में जियो। ईमानदारी, सत्कर्म और सत्संग। बस यही करो, और सुनो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 12 अप्रैल 2026, अपनों की कुटिया में सत्संग समझो #योगी · 2026-04-12