प्रश्नोत्तर P7-0116 · भाग 7
गुरुदेव, जीवन का उद्देश्य क्या बनाना चाहिए, और उस पर कैसे काम करना चाहिए?
जीवन के उद्देश्य को आपको समझना है। आपको अपने आप से प्रश्न करना है कि मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है? मेरा जन्म किस लिए हुआ है? यह प्रश्न आपको करना है।
देखिए, दो ही रास्ते हैं। एक रास्ता यह है कि पढ़ाई लिखाई करो, शादी विवाह करो, बच्चे पैदा करके अपने जीवन को खत्म कर दूँ। और एक रास्ता यह है कि राग, द्वेष, मोह, आसक्ति, इच्छा, अपेक्षा और मेरा, कर्ता के भाव से मैं कैसे मुक्त हो जाऊँ। ये दो रास्ते हैं। तो दोनों में आपको चुनाव करना पड़ेगा कि मेरा जन्म किस रास्ते के लिए हुआ है। मेरा जन्म वंश को बढ़ाने के लिए हुआ है, बच्चों को पैदा करने के लिए हुआ है, प्रॉपर्टी बनाने के लिए, नाम और सूरत के लिए, पैसे के लिए हुआ है, या मेरा जन्म राग, द्वेष, मोह, आसक्ति, इच्छा, अपेक्षा, मेरा, कर्ता, मान और दिखावा, इनसे मुक्त होने के लिए हुआ है।
अब आपको देखना है कि इन दो में से कौन से रास्ते के लिए आपका जन्म हुआ है। इस उद्देश्य को आपको स्वयं समझना पड़ेगा, क्योंकि स्वयं समझोगे तभी आप चल पाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 5 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-05