प्रश्नोत्तर P7-0011 · भाग 7
श्वेता सिंह पूछती हैं, आप नर्मदे हर क्यों कहते हैं?
बस ऐसे ही। नर्मदा किनारे नर्मदे हर। गंगा किनारे होते हैं तो गंगे हर। अब क्या बोलें। जिसके पास हो, वही बोलोगे ना। तुम्हारे घर में रहेंगे तो तुम्हारा नाम लेंगे। किसी और घर में जाएँगे तो उसका नाम लेंगे। उसके घर में जाकर तुम्हारा नाम लेंगे तो क्या होगा।
तो जहाँ रहो, देश, काल, स्थिति, परिस्थिति में, पास में जो है उसको पुकारना पड़ता है। दूर वाले को पुकारोगे थोड़े ही। वह आएगा नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10