आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0005 · भाग 7

क्या सूक्ष्म शरीर होता है? स्वप्न में जाते हैं तो कुछ हो जाता है, और स्थूल शरीर पर भी उसका प्रभाव आता है। यह कैसे है?

देखो, स्वप्न में कुछ हो जाता है तो स्थूल शरीर पर भी उसका प्रभाव आता है। जैसे स्वप्न दोष। इसका अनुभव हर व्यक्ति को है। होता है। घटना कहाँ होती है? सूक्ष्म शरीर में। और उसका प्रभाव कहाँ मिलता है? प्रत्यक्ष स्थूल शरीर में। और एक बात यह भी, अफसोस होता है। काश और देर सपना रह जाता। पर रहता नहीं। यह अफसोस सबको है। जिन लोगों को स्वप्न दोष होता है, अफसोस रह जाता है। काश कुछ देर और टिक जाता। क्योंकि वहाँ कोई डर नहीं होता, भय नहीं होता। पर यह अफसोस होता है कि काश और देर सपना रह जाता। और यह सपना मुख्य मौके पर ही टूटता है। मुख्य मौके पर ही जाता है। पता होने के बाद भी अफसोस होता है कि काश स्वप्न और रह जाता। स्वप्न में भी भोग कर रहे हैं। स्थूल शरीर को छोड़ो, इस बात को देखो। स्वप्न में भी हम भोग कर रहे हैं। अफसोस होता है, काश और रुक जाता। पता है झूठ था, पर झूठ ही सही, रुक जाता। वहाँ कौन रसपान कर रहा है? वहाँ क्या जरूरत है? फिर भी अफसोस हो रहा है कि कुछ देर और स्वप्न रहे। पता है झूठ है, फिर भी जागने पर अफसोस हो रहा है। कभी रुका नहीं। मुख्य मौके पर ही टूटता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10