प्रश्नोत्तर P6-0120 · भाग 6
क्या सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर मनोरंजन करना गलत है?
कुछ गलत नहीं है। ना गलत है, ना सही है। जहर मारता भी है, और जहर जीवन भी देता है। जहरीला जानवर काट ले तो एंटीडोट उसी जहर से बनता है। उपयोग कहां करते हो, यह तुम पर है। एक कांटा निकालने के लिए दूसरा कांटा चुभाना पड़ता है। फूल छुओगे तो कांटा निकलेगा क्या। यहां सब उपयोग के लायक है। उपयोग करना आता है क्या। उपयोग नहीं आता तो सही चीज का भी गलत उपयोग कर दोगे। उससे भी नुकसान होगा। उपयोग करना सीखो। जब सीख लोगे तो तुम्हारे लिए ना कुछ अच्छा रहेगा, ना कुछ बुरा। तुम अपना काम करोगे। उपयोग करना नहीं आता, इसलिए अच्छे और बुरे में फंसे हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 7 जून 2026 #योगी · 2026-06-07