आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0109 · भाग 6

जब बहुत सारे कनफ्यूजन हों, उस समय मुझे क्या निर्णय लेना चाहिए?

जब बहुत सारे कनफ्यूजन हों, तो इसका मतलब तुम निर्णय लेने लायक नहीं रहे। निर्णय कौन ले सकता है, उस व्यक्ति को ढूंढो। किसके द्वारा निर्णय लूं। अपने द्वारा नहीं, क्योंकि कनफ्यूजन हो चुका है। कनफ्यूजन है तो निर्णय के लायक नहीं रहा। होता तो ले लेता। अब अगर मैं ही निर्णय ले रहा हूं, जबकि पता नहीं है, तो लत्तर लग सकते हैं। बहुत नीचे जा सकता हूं, और बहुत ऊपर भी। दोनों संभावनाएं हैं। निर्णय सही भी हो सकता है, गलत भी। पता होता तो ले लेता। कनफ्यूजन है, मतलब मैं निर्णय के लायक नहीं। अब ढूंढना है कि यह निर्णय कौन कर सकता है, किसमें सामर्थ्य है। उस व्यक्ति को ढूंढो। अब मैं निर्णय नहीं ले रहा। तुम्हारे द्वारा निर्णय लेना चाहता हूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 7 जून 2026 #योगी · 2026-06-07