आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0072 · भाग 6

पुरानी बातें अब घुटन देती हैं। घर में झगड़े होते थे। इस मार्ग पर चल रही हूं, तो वही बातें सताती हैं, पहले नहीं सताती थीं। शादी हमारी आपस की मर्जी से हुई थी, घर वालों को पसंद नहीं थी, रोज झगड़ा होता था। अब घर में अच्छा नहीं लगता। स्कूटर आते ही लगने लगता है कि कहीं चली जाऊं। इन पुरानी बातों से कैसे छूटूं?

वह सता नहीं रही। अब वह धीरे-धीरे निकलेगी। अब उसे निकाल, और सत्संग सहारा बनेगा। वह सता नहीं रही है। अब वह निकलेगी, क्योंकि जब तक वह नहीं निकलेगी, तू आगे नहीं बढ़ेगी। जितनी भी बातें हैं हमारे अतीत की, सब याद आने वाली हैं, राग-द्वेष की। तू देख, गलत कौन था। जहां भी जाएगी, अपने आप को पाएगी। जगह बदलने से स्थिति नहीं बदलती। जगह छोड़ेगी तो क्या होगा? दूर जाएगी तो यादें और सताएंगी। जगह मत छोड़। देख, गलत कौन था, और क्यों था। छोड़ दे। जाने दे। आगे निकल। कहीं न कहीं यह मेरे ही कर्मों का परिणाम है। उन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया, और हमने उनके विरोध में शादी की। वह सही था या गलत, यह बाद की बात है। तू सही है या गलत, यह बाद की बात है। यह मेरे कर्मों का परिणाम है। छोड़ उसे। छोड़ना पड़ेगा। धीरे-धीरे निकल भी जाएगा। जितना सताएगा, उतना निकलेगा। जब निकल नहीं रहा था, तब सता नहीं रहा था। बातें पहले भी थीं, पर सता नहीं रही थीं। अब सता रही हैं, तो अब निकल रही हैं। जैसे शरीर में कांटा चुभ जाए। जब तक कांटा अंदर रहता है, कभी पत्थर लगे तो दर्द करता है, नहीं तो पड़ा रहता है, दर्द नहीं देता। जब उसे निकालते हैं तो बहुत दर्द होता है। निकालते हैं, तो हमेशा के लिए उससे मुक्त हो रहे हैं। अब तेरे अतीत की सारी घटनाएं दर्द ही देंगी। दर्द दे रहा है, इसका मतलब निकल रहा है। पहले क्यों नहीं दर्द देता था? पहले भी तो था। क्योंकि तू निकल नहीं रही थी, उसे और बढ़ाने में थी। अब तू कहीं और जा रही है, छुटकारा पाना चाहती है, इसलिए दर्द दे रहा है। दर्द दे रहा है, मतलब वह निकल रहा है। जैसे-जैसे तू आगे आएगी, वैसे-वैसे पुरानी घटनाएं दर्द देंगी, घुटन देंगी, बेचैन करेंगी। होने दे। तत्परता से लगी रह। सत्संग सुनती रह। ईमानदारी और सत्कर्म में लगी रह। मैं इस जंजाल से कैसे छूट जाऊं, इसके लिए प्रार्थना करती रह। प्रार्थना के साथ पूरी तरह लग जा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 24 मई 2026 #योगी · 2026-05-24