आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0016 · भाग 6

गुरु योग्य है या नहीं — कैसे तय करें?

चेला से ही सिद्ध होता है, वो गुरु है कि नहीं। देखिए, एक अच्छा डॉक्टर है कि नहीं, ये पेशेंट तय करेगा, क्योंकि उसकी बीमारी ठीक होगी तो अच्छा डॉक्टर है। और जब किसी की बीमारी ही ठीक नहीं हो रही, तो डॉक्टर अच्छा नहीं। वो अपने लिए अच्छा होगा। गुरु क्यों है? गुरु ज्ञान का प्रतीक है। उसके ज्ञान से जितने उसके पास आ रहे हैं, उनके जीवन में बदलाव आ रहा है, तब वो गुरु है। अगर किसी के जीवन में बदलाव आ ही नहीं रहा है, तो गुरु का क्या मतलब है? शिष्य तय करता है, गुरु योग्य है कि नहीं। पेशेंट तय करते हैं कि डॉक्टर सही है कि नहीं, क्योंकि पेशेंट के पास बीमारी है और डॉक्टर के पास इलाज है। अब एक अच्छा डॉक्टर है कि नहीं, वो कैसे तय होगा? लोगों की जब बीमारियां ठीक होंगी, तब। ना कि डिग्री लेने से अच्छा डॉक्टर हो जाएगा। देखिए, मैंने इसके पहले भी कहा है कि अगर मादा तैयार होती है तो प्रकृति की ऐसी व्यवस्था है कि नर आ ही जाते हैं, और अगर मादा तैयार नहीं है तो कितने भी नर ला दो, वापस चले जाते हैं। तो गुरु मौजूद है। अगर आपमें शिष्यपन का भाव पूरी तरह आ गया तो गुरु दरवाजा तोड़ के आपके घर के अंदर आ जाएगा। जैसे रामकृष्ण परमहंस के पास तोतापुरी आ गए। निराकार भी तो आ जाएगा। मतलब अगर आप योग्य हो गए तो आ जाएगा। उसके लिए प्रबल जिज्ञासा। प्रबल, अपने आत्मिक कल्याण की जिज्ञासा। जैसे जिसका भाव है। जैसे द्रोपदी को भगवान बचाने कब आए? क्या पहले नहीं आ सकते थे? क्या तब याद किया, तब पुकारा? लेकिन जब उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था। जब तक ऑप्शन था, तब तक वो नहीं आए। वो पहले भी तो आ सकते थे, लेकिन जब तक ऑप्शन था तब तक नहीं आए। जब सारे ऑप्शन खत्म हो गए, तो उन्होंने कहा कि चल, एक तू भी है, तुझे भी देख लेती हूं, क्योंकि तूने मुझसे वादा किया था। तब वो आ गए। तो कहने का मतलब, जब आत्मिक कल्याण की प्रबल इच्छा होगी, तब गुरु आपके दरवाजे पे आ जाएगा। जैसे मैं शिष्य बन पाया, गुरु आ जाएगा। गुरु आ जाएगा। गुरु ज्ञान का प्रतीक है। गुरु आ ही जाएगा। और आपके सामने गुरु ही टिकेगा। कोई टिक ही नहीं सकता आपके सामने। अगर आपमें शिष्यपन का पूरा भाव आ गया तो गुरु के अलावा आपके सामने कोई टिक ही नहीं सकता, क्योंकि आपको आत्मिक कल्याण के अलावा कुछ करना ही नहीं है। तो टिकेगा कौन? टिकेगा कौन? लेकिन अगर कोई और टिक रहा है तो इसका मतलब उससे और कुछ करवाना है। सीधी सी बात है। और भी आपको कुछ चाहिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: दिल्ली में पहला सत्संग पार्ट 2 #योगी · 2026-02-01