प्रश्नोत्तर P4-0113 · भाग 4
(लाइव) प्रणाम योगी जी। क्या ध्यान-साधना किसी पेड़ — पीपल, बरगद — के नीचे करने से दुगना फायदा होगा?
हां, पेड़ का भी, स्थान का भी अपना-अपना महत्व है। जैसे अब ये सब जमीन है, लेकिन एक जगह बीज डालने से अच्छा आता है। आप लोग किसान अगर हो तो आपको पता है कि वही खाद-बीज सब इधर डालो, वही उधर डालो — इसमें अच्छी फसल होती है, बंजर जमीन में कम होती है। तो ऐसे वृक्ष का, जगह का, व्यक्ति-विशेष का अपना-अपना महत्व है; उसकी ऊर्जा हमारे लिए सहायक होती है। स्थान का और पेड़-पौधों का भी हमारे जीवन में महत्व है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 25 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी#योगी · 2026-01-25