प्रश्नोत्तर P3-0183 · भाग 3
(कुटिया में साधक) जैसे आप बोलते हैं कि जन्म-मृत्यु के चक्कर से निकलना है — तो अगर काम करते-करते निकल गए, तो फिर कहां जाएंगे?
निकालोगे तब ना जाओगे। पहले निकालो भाई। जन्म-मृत्यु के चक्कर मतलब कि आप जिस दुख में हो — जैसे आप अभी जहां हो, जैसी आपकी जिंदगी है — क्या आप खुश हो? वहां से पहले निकालो। जब एक वस्तु उठाओगे, तो क्या आप चाहते हो कि उठाने के पहले कहां-कहां रखना है, पता लगा लो? उतनी ताकत आपकी नहीं है। तो आप क्या करो — यहां से उठा लो; उठाने की ताकत तो है ही। उठा लो, और फिर उठाने के बाद वो अपनी जगह पे चला जाएगा। आप पहले उठाओ।
आप जहां हो, वहां से अपने आप को छुड़ाओ पहले — अगर आप दुखी हो, परेशान हो। और नहीं हो, तो फिर अभी मजा ले लो। अगर आप जहां हो वहां खुश हो, प्रसन्न हो, तो कोई बात ही नहीं है यार; तब तो कोई निकालेगा तो भी नहीं हटोगे। (हटोगे) तब, जब आप दुखी रहोगे। आप जहां खुश हो, प्रसन्न हो, और वहां से आपको कोई निकाले, तो आप उसे गालियां दोगे। तो वही तो कह रहा हूं — आप जहां हो, अगर आपको लग रहा है कि मैं दुखी हूं, तो (वहां से निकालो)।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01