प्रश्नोत्तर P3-0094 · भाग 3
आपने बताया कि प्रोफेशनल काम करते हुए हमसे जाने-अनजाने ऐसी चीजें हो जाती हैं (जैसे आपके शिक्षक वाली बात) जिनसे लोगों की बद्दुआ, अभिशाप निकल जाता होगा। अब वह अभिशाप मेरे लिए वरदान में कैसे सिद्ध हो, या वह जल्दी कैसे कटेगा?
वह ऐसे कटेगा — जब आप भी बिना मतलब के किसी को खुश कर दोगे, जरूरतमंद की सेवा कर दोगे, तो उसकी अंतरात्मा से आपके लिए आशीर्वाद निकलेगा, और वह आशीर्वाद आपके श्राप को काट देगा। क्योंकि आपने बेमतलब उसको सताया था — उसकी उतनी समझ ही नहीं थी, उसे तो लगा ही। अब आप जरूरतमंद की सेवा करोगे तो उसकी अंतरात्मा से आशीर्वाद निकलेगा। जैसे अभी की घटना — वह बैग नहीं ले गया तो आपने तुरंत निकलकर बोला कि माता जी का बैग ले लो; माता जी ने बात सुनी तो उनके अंदर से आपके लिए जरूर आशीर्वाद निकला होगा — अपने आप निकलता है। माता जी यहां आपको आशीर्वाद देने थोड़े ही आई थीं, आशीर्वाद लेने आई थीं; लेकिन दिया ना। तो यह आशीर्वाद आपके श्राप को काटेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 14 जून 2026 #योगी · 2026-06-14