आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0196 · भाग 20

इच्छा और अपेक्षा को एक सरल उदाहरण से समझाइए?

इच्छा — जैसे योग्यता से ज्यादा चाहिए: दुकान पर गए, पैसे कम थे, उधार मांगा; दे दिया तो अच्छा, नहीं दिया तो बुरा — दिया तो राग, नहीं दिया तो द्वेष, बस यही है जिंदगी। जितना पैसा था उतने का सामान चाहिए होता, तो न राग न द्वेष, सामान लेकर चले आते। अपेक्षा — किसी के लिए कुछ किया और अपेक्षा बना ली कि वह भी हमारे लिए करेगा; करता है तो सुख, नहीं करता तो दुख। इन दोनों से मुक्त होना है, और यह आराम से हो सकता है, क्योंकि आपने पैदा किया है — जिंदगी जीने में इच्छा-अपेक्षा की कोई जरूरत नहीं। हां, मान-सम्मान का चक्कर रहेगा तो हर जगह इच्छा-अपेक्षा करनी पड़ेगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07