आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0150 · भाग 20

पैसे के लिए जिंदगी लगाना या जिंदगी के लिए पैसा — आप क्या मानते हैं?

भाई का ट्रांसपोर्ट का व्यापार था, उसने मुझे मुंबई बुलाया; माल उतारने के लिए हेल्पर नहीं लिया, खुद उतारने लगा और चाहा मैं भी उतारूं — मैंने कहा मैं हेल्पर बनने नहीं आया। मुझे पैसा नहीं कमाना, जिंदगी जीना है; जिंदगी जीने के लिए पैसा और व्यवस्था चाहिए, वह कर लूंगा, लेकिन व्यवस्थाओं के लिए जिंदगी नहीं लगाऊंगा। तू मालिक है, कई गाड़ियां हैं, फिर भी पैसा बचाने के लिए हेल्पर का काम कर रहा है — एक हेल्पर लगाता तो उसे पगार मिलती; तू तो एक आदमी की पगार खा गया, तुम्हारे जैसे लोग रहे तो कई बेरोजगार हो जाएंगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02