प्रश्नोत्तर P20-0149 · भाग 20
गुरु जी, आपने अपने जीवन में अपमान करने वालों को "करके कैसे दिखाया"?
बचपन में बड़े भाई-बहन बिना मतलब मुझे मारते थे, क्योंकि मैं सीधा और स्पष्ट बोलता था; बुरा लगता था कि एक बच्चे को प्यार, प्रेम, सहलाने की जरूरत है, गलती हो तो बताइए। 16-17 साल का हुआ तो रोक दिया, 17-18 में अपना खाना-कपड़ा खुद कमा लेता था; उनका त्याग किया और कई वर्षों में अपने आप को उस लेवल पर लाया कि आज जिस बड़े भाई ने मुझे मारा था, वह मुझे प्रणाम करता है, आसन बिछाता है, भोजन बनाता है। एक दिन में नहीं हुआ, बहुत साल लगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02