आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0143 · भाग 20

आप कहते हैं किसी से उम्मीद मत रखो — परिवार में रहते हुए बिना उम्मीद के कैसे रहें?

क्यों उम्मीद करना — हम जितना करेंगे, मिल जाएगा। पेड़ हमने लगाया तो फल की उम्मीद "उम्मीद होकर भी उम्मीद नहीं है"; पर पेड़ किसी और ने लगाया और हम उम्मीद करें कि फल हम खाएंगे, वह न खाने दे तो दुख होगा, क्योंकि वह उस पर निर्भर है। आप परिवार के लिए करो, परिवार आपके लिए खुद करेगा; उम्मीद रख रहे हो, इसका मतलब आपने किया नहीं। कुछ किया है तो परिणाम आएगा, उसे स्वीकार कर लेना — बात खत्म। यह दुनिया लेनदेन की है, सब एक-दूसरे को यूज कर रहे हैं; गाय को भी दरवाजे पर तब तक रखते हैं जब तक दूध देती है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02