प्रश्नोत्तर P2-0161 · भाग 2
अकेले में हम अपनी मस्ती में चलते-बैठते हैं, पर जैसे ही कोई दूसरा व्यक्ति दिखता है, चाल बदल जाती है, एकदम सजग हो जाते हैं, सोचते हैं कि इसने मुझे देख तो नहीं लिया — पशु-पक्षियों के सामने ऐसा नहीं होता। यह अपने आप होता है। इसके पीछे क्या कारण है?
एक डर है सामने वाले का। आप खुद इस पर चिंतन करो — जब आप अपनी दुनिया में थे, तो सामने वाले को देखकर बदलने की क्या जरूरत है? जैसे कोई यात्रा कर रहा है; कुछ के पास टिकट है, कुछ के पास नहीं। टीटी आएगा तो डरेगा कौन? जिसके पास टिकट नहीं, उसे हर व्यक्ति टीटी जैसा लगेगा। तो जब हमारे अंदर बदलाव आ रहा है, इसका मतलब कहीं न कहीं हमारे अंदर कमी है।
जैसे एक अमीर आदमी लेटा हो और गरीब आदमी आ जाए, तो अमीर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेटा का लेटा रहेगा। लेकिन गरीब सोया हो और अमीर आ जाए, तो वह डर जाएगा — क्योंकि गरीब में वैभव की कमी है, वह कमी दिख गई। आप लेटे हो और चूहा या चिड़िया आए, तो डर नहीं लगेगा; पर शेर आ जाए, तो तुरंत अपना बचाव करोगे, क्योंकि शेर की ताकत ज्यादा है, आप उससे कमजोर हो। तो जब भी किसी का प्रभाव आप पर काम करे, किसी को देखकर चाल बदल जाए, तो समझ लेना कि आपके अंदर कोई कमी है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आजादी का असली मतलब । #योगी · 2026-01-27