प्रश्नोत्तर P2-0156 · भाग 2
क्या लाइव सत्संग का कोई निर्धारित दिन है? कृपया बताएं।
ऐसा कुछ नहीं, जैसे आज अभी आ गए। रविवार को 1 बजे आते हैं; समय रहता है तो आते हैं, कोई काम हो तो नहीं भी आ पाते, लेकिन जहां तक हो सकता है, आते हैं।
मेरे जीवन का अब एक ही उद्देश्य बचा है — इस समाज के लिए, इस संसार में, कि आप लोग सरल तरीके से अपना कल्याण कैसे कर पाएं। बस उसी के लिए हम हर वक्त लगे रहते हैं — शारीरिक, मानसिक हर तरीके से — कि अपनों की कुटिया में ऐसी व्यवस्था कर दूं कि अभी की पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी बहुत सरलता से इस व्यवस्था का उपयोग करके अपना आत्मिक कल्याण कर पाए, और इसे और कैसे सरल कर दूं। यही मेरे जीवन का उद्देश्य बचा है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: होली योगी जी के संग #योगी · 2026-03-04