प्रश्नोत्तर P17-0136 · भाग 17
गुरु जी, अगर हम उस भवसागर में गोते लगा रहे हैं, तो अपनी स्थिति कैसे जांचें?
बस एकांत में रहो तो पता चल जाएगा — कि तुम व्यवस्थाओं के लिए कितने बेचैन हो, लोगों के लिए कितने बेचैन हो, कितनी अकड़ है, कितनी पीड़ा है, कितनी याद आ रही है। और देखो कि कहीं पछतावा तो नहीं हो रहा कि वो छोड़ दिया और यहां भी कुछ नहीं हो रहा — पीछे खूब मेहनत की थी, कहीं वह भी न चला जाए। यहां कुछ होगा ही नहीं, यहां तो सब खत्म होगा। और वह (संसार का) भी शरीर की आयु तक ही है, शरीर की आयु धीरे-धीरे ढल ही रही है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मूल से मेरा हटना कैसे हुआ ? रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2025-12-21