प्रश्नोत्तर P17-0012 · भाग 17
कोई आज ये वीडियो सुनकर सोचे कि चलो आत्म-कल्याण करेंगे — तो आत्म-कल्याण क्यों जरूरी है, ये उसे कैसे समझ में आए? कहीं ऐसा तो नहीं कि अशांति और दुख हो रहे हैं, इसलिए दूसरे ऑप्शन पे जंप मार रहे हैं?
भाई, दो ही तो जीवन हैं — मैंने तो दो ही जीवन देखे; तीसरा कुछ हो ही नहीं सकता। एक तो ये प्रपंच भरा जीवन है, जो करके थक गए — हमें बताया जाता है कि नाम, सूरत, पैसे के लिए पद-प्रतिष्ठा पाओ, धन कमाओ, बड़े बनो; वो शरीर तक ठीक है। और एक, इस संसार में गुरु तत्व मिलता है, वो कहता है कि अपनी भी तो सोच — अपनी तो देख, तेरा क्या होगा?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आखिर तेरा क्या होगा ? #योगी · 2026-01-11