प्रश्नोत्तर P16-0154 · भाग 16
पांच तत्वों का जुड़ाव कौन करता है? और पहले ऋषि-मुनियों के आशीर्वाद से भी संतानें होती थीं, जो योग से होती थीं — उसमें और भोग से होने वाली संतान में क्या अंतर है?
पांच तत्वों का जुड़ाव चेतन करता है; बिना चेतन के पांच तत्व एक में नहीं होंगे। और जहां पांच तत्वों का जुड़ाव होगा, वह कामना से होगा — बिना कामना के नहीं हो सकता। यह शरीर भोग से आया है; इसीलिए आप आत्मा-परमात्मा की तरफ जाना चाहते हो तो शरीर भोग की तरफ जाता है। ऋषि-मुनियों ने भी किसी कारण से ही पैदा किया ना — कहीं ना कहीं कामना उठी। आप कामना को संबंध से मत जोड़ो; कामना का मतलब संबंध नहीं — भोजन करने की भी कामना है, पूजा कर रहे हो वह भी एक कामना है; आप कुछ करते हो तो उसके पीछे कुछ तो चाहिए। सृष्टि में जो जीव है वह भोग से है। आशीर्वाद से जो होते थे, वे संसार के काम के लिए पैदा करते थे — तभी करते थे जब जरूरत होती थी, कि अभी आवश्यकता है या नहीं, वंश सुरक्षित रखना है, वंश मिटे ना। आज हम-आप यहां बात कर रहे हैं, इसके पीछे भी कामना है — बस कामना इतनी है कि कामनाओं से मुक्त होने की कामना है; यह कामना आपसे आपको मिलाने की है। कामनाओं के बिना कुछ नहीं होता; कुछ हो रहा है तो उसके पीछे कुछ चाहिए — या अपने लिए, या समाज के लिए, या परिवार के लिए। कहने का तात्पर्य है कि कामनाओं से अपने आप को मुक्त कराओ — कौन सी कामना से? बेईमानी वाली, अपने तरीके वाली कामना से।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: पांच तत्वों का हमारे जीवन में महत्व / #पांच #तत्व #aadhyatmik #satsang · 2024-09-06