आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0199 · भाग 14

प्रभु, आपको जब पता चला कि सारे प्रश्न खत्म हो गए — वो दिन कैसा था, कोई अनुभूति हुई?

प्रश्न हट गए। मुझे पता था, ज्ञान होने का लगभग समय भी पता था; धीरे-धीरे वो यात्रा के साथ चला आ रहा था। मालूम होने के बाद भी मैं ऐसे प्रयास करता था जैसे मालूम नहीं है, कि और जल्दी मिल जाए; मेरे पास समय नहीं था। प्यास इतनी गहरी थी कि जिंदगी से ज्यादा अगर मुझे कुछ चाहिए था तो बस वो; उसे मैंने सबसे पहले रखा, बाद में कुछ और था भी नहीं मेरे पास। अब मेरी तरफ से प्रयास खत्म हो गया, क्योंकि पता चल गया कि अब मेरे बस में कुछ भी नहीं, जितना मुझे करना था मैंने कर लिया। अब हो तो ठीक, ना हो तो ठीक। आत्मज्ञान के बाद ही असली यात्रा शुरू होती है, लेकिन वो अपने आप होती है, वहाँ कुछ कर नहीं सकते — जैसे गर्भ धारण के बाद सुरक्षित खानपान रखते हुए बस इंतजार किया जा सकता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कर्ता कौन है, अकर्ता कौन है ?| Who is the Doer ? Who is the Non-Doer ? #yogijikasatsang · 2026-05-18