आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0063 · भाग 14

गुरु जी, हिमालय की कंदराओं में लोग बैठे हैं, हड्डियां दिखने लगी हैं, कीड़े पड़ गए हैं, समाधिस्थ हैं — इनकी यात्रा कहां है, ये किसको खोज रहे हैं?

ये वो जानें। मैं भी हिमालय घूमा हूं, मुझे ऐसा कोई नहीं मिला। हड्डियां दिख रही हैं तो साधना कर रहे होंगे, किस लिए कर रहे हैं वो जानें — बता वही सकता है जो कर रहा है, बाकी सब अनुमान लगाएंगे। और वो सही बता रहा है, यह सिद्ध करने के लिए आपको वैसा करना पड़ेगा जो वो कर रहा है, फिर भी जरूरी नहीं कि आपको वही फीलिंग हो — वही चाय कोई कहता मीठी नहीं, कोई कहता बहुत मीठी। इसलिए देख लो आप कहां खड़े हो, अपनी स्थिति को जांचो, अपना काम करो; किसी के बारे में कुछ बोला नहीं जा सकता। मैं आपको बस सन्मार्ग बता सकता हूं। देखो कि मुझे क्या करना है, कहां जाना है, वह पता कहां मिलेगा — बस निकल लो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06