प्रश्नोत्तर P14-0062 · भाग 14
गुरु जी, एक व्यापारी कोई मोबाइल या शर्ट असली दाम से ज्यादा बताकर बेचता है — क्या ये बेईमानी है?
बेईमानी तब होती है जब माल कुछ बताते और होता कुछ और — डुप्लीकेट, गुणवत्ता कुछ और। कोई पीतल लेने आया और आपने उसे सोना दे दिया, वो भी बेईमानी है, क्योंकि उसे पीतल की जरूरत थी। किसी को जहरीले जानवर ने काटा, वो विष लेने आया, आपने अमृत दे दिया — ये भी बेईमानी, क्योंकि उसका काम नहीं होगा, आपने उसे भटका दिया। डीजल की गाड़ी में पेट्रोल डाल दिया — बेईमानी है। कांटा निकालने के लिए सुई लेने आया, आपने कहा तलवार ले लो — आप पे भरोसा करके घाव और बढ़ गया। किसी की जरूरत को देखिए, क्या लेने आया है, समझ का उपयोग करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06