प्रश्नोत्तर P11-0081 · भाग 11
मैंने कभी जरूरत में किसी के पैसे धोखे से छीन लिए थे; आज समझ आया कि गलत था। अब उस भाव में जाकर उसे कैसे ठीक करूं? क्या उसके बदले कई गुना सत्कर्म में लगा दूं तो वह कट जाएगा?
जब वहां जाओगे तो पश्चाताप में जाओगे; देखो आपका जाने का भाव क्या है। जब पश्चाताप की आग लग जाएगी, तो वह उसे जला देगी; लेकिन जाना आपको अंत तक है — यह बीज वृक्ष बन गया है, अब जड़ों तक जाना पड़ेगा। सत्कर्म तो अपने आप मिलता है; सत्कर्म से आत्मिक चिंतन में अपने आप को छुड़ाने का बल मिलता है। आप चाहे पूरा (कई गुना) दे दो, ऐसे नहीं होगा। पश्चाताप होगा, फिर निकलने के लिए जो करना है वह खुद आएगा। जैसे दो व्यक्ति आपसे गलती करके सॉरी बोलें — एक फॉर्मेलिटी में, एक आत्मिकता से — तो क्षमा उसे करोगे जिसे सच में गलती का एहसास हुआ; फॉर्मेलिटी वाले पर तो और गुस्सा आएगा। तो देखना है कि पश्चाताप की आग लगी कि नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18