प्रश्नोत्तर P11-0057 · भाग 11
अगर कोई 20 साल यहां रहे और (आत्मज्ञान ना हो), तो 60 के बाद वापस संसार में क्या मिलेगा? अपने ही नहीं पहचानेंगे।
अध्यात्म में, आत्मज्ञान की तरफ वही बढ़े जिसे ना तो कुछ चाहिए, ना कुछ करना है। अगर कुछ बाकी है तो भोग लो; अगर नहीं भोगोगे, तो यहां रहकर भी वहीं हो, और 60 साल बाद वहीं लौटोगे, क्योंकि कुछ बाकी है। जब कुछ ना हो करने को, अपने आप को मरा समझ लो कि भोग-विलास, मान-सम्मान सब करके थक गया, तब इस मार्ग में आना, ताकि पछतावा ना हो। यह "कुछ नहीं चाहिए" की यात्रा है; पछतावा तो तब होगा जब कुछ चाहिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18