प्रश्नोत्तर P10-0172 · भाग 10
योगी जी, मैंने तीन दिन बाद की टिकट करवाई है। मुझे नहीं पता था कि कुटिया में 7 दिन रहना जरूरी है। क्या मैं तीन दिन के लिए आ सकती हूं?
नहीं। आप 7 दिन के लिए आइए। टिकट कैंसिल करा दीजिए और आराम से 7 दिन के लिए आइए, और पूरी तरह यहां के नियम का पालन करिए। (रहने वालों से) कोई नियम तोड़ता है तो उसे तुरंत भेज दो; समझौता मत करो। जब हमें पता है कि मुझे ऐसे करना है और फिर भी कहूं कि गलती हो गई, तो वह गलत बात है। कहा गया है — दया बिना संत कसाई, दया करी तो आफत आई; अपराध पर दया मत करो, नहीं तो उसके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। यहां आने वाला अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लाए, पूरी तरह नियम में रह सके और उसे इस जगह की जरूरत हो, तो आए; अन्यथा मत आए। अगर लगे कि मेरे आत्मिक कल्याण में यह जगह, यह सत्संग सहायक है, तब आइए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 8 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-08