आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0158 · भाग 10

गुरु जी, हम सामान्य व्यक्ति हैं, हमें कुछ ना कुछ लालसा होती है। आपको भी लगता है कि आपकी बढ़िया कुटिया हो। तो हमारी और आपकी लालसा में क्या अंतर है?

अंतर यह है कि हम चाहते हैं कि अपनों की कुटिया अच्छी तरीके से बन जाए और यहां आप लोग आकर रहो अपने आत्मिक कल्याण के लिए — और जिन्हें मैं जानता भी नहीं। अभी दो साधक यहां रह रहे हैं अपने आत्मिक कल्याण के लिए। और आप अपने लिए चाहते हो, और अपनी मोह-माया में जितने लोग "मेरा" हैं उनके लिए चाहते हो। यही फर्क है। मैं समाज के लिए अच्छा करना चाहता हूं, आप अपने परिवार के लिए। मेहनत तुम भी कर रहे हो, मेहनत मैं भी कर रहा हूं; तुम्हारी मेहनत तुम्हें अन्य शरीरों में लेकर जाएगी और मेरी मेहनत मुझे उस परमात्मा तक ले जाएगी। अगर यह आपने अपना लिया तो आप भी उस परम सत्ता तक, आत्मज्ञान तक, उस परम आनंद तक पहुंचोगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16