प्रश्नोत्तर P10-0119 · भाग 10
क्या उचित कर्म ही हमारा गुरु नहीं है?
नहीं। कर्म कैसे करना है, यह जो बताएगा, वह गुरु है। आपका जन्म हुआ, शरीर मिला, तो खाना आता है लेकिन धोना नहीं आता — वह मां सिखाती है। वहीं से गुरु शुरू होता है, इसलिए मां-बाप को प्रथम गुरु बोला गया है। अगर वे न सिखाएं तो आप कभी सीख भी नहीं पाओगे। तो वहीं से आपने गुरु धारण किया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16