प्रश्नोत्तर P10-0025 · भाग 10
समाज इंसान से बनता है। हर इंसान अपना-अपना कर्तव्य निभाए।
कर्तव्य तो जानवर भी निभा रहे हैं। अगर आपने अपने परिवार को देखा, तो जानवर भी बच्चे पैदा करके हर साल, वो भी तुमसे ज्यादा, अपने बच्चों की सेवा करके छोड़ देते हैं। तो जानवर में और तुम में क्या फर्क है?
जानवर भी अपने बच्चों की सेवा करते हैं। ये कौन सी बड़ी बात है? उन्हें पालते हैं, पोसते हैं, बड़ा करते हैं, छोड़ देते हैं, घोंसला बनाते हैं, उनकी सुरक्षा करते हैं। ये कौन सा नया काम कर दिया आपने? तो फिर आप में और जानवर में क्या फर्क है?
अगर आपने सिर्फ अपने परिवार के लिए किया, तो समाज के लिए क्या किया, वो बताओ। सत्कर्म क्या किया? जरूरतमंद की सेवा क्या की?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Narmade Har Live: Q&A for You #Yogi · 2026-08-10