प्रश्नोत्तर P9-0188 · भाग 9
ईमानदार होना क्या है? एक व्यक्ति कैसे ईमानदार हो सकता है? आपके पहले भी लोग परम आनंद को उपलब्ध हुए और आपके बाद भी होंगे। क्या एक आदमी को पकड़ लें, या कहीं से भी सीख लें?
एक ईमानदार व्यक्ति के साथ रह के ही लर्निंग हो सकती है। बस ईमानदारी क्या है, उसको सीखो। कर्म में ईमानदारी रहेगी और सत्कर्म रहेगा। अपनी जरूरत की पूर्ति करते हुए, और सत्संग जीवन में रहेगा, तो आप जहां से हो, वहीं से मुक्ति, मोक्ष मिल जाएगी।
यह मिलेगा आपके साथ रह के। आप जहां से भी मिलो। मैं पहले नहीं था, तो भी लोग परम आनंद को उपलब्ध हुए। बाद में मेरा शरीर नहीं रहेगा तो लोग रहेंगे। आप कहीं से भी यह सीखो। सीधी सी बात है, एक आदमी को ऐसा मत पकड़ो कि मेरे पहले नहीं था, मेरे बाद नहीं होगा। मैं यह कह रहा हूं कि अगर जिंदगी में कोई मिल जाए, बस उसको पकड़ लो। जहां भी हो। बस आप पकड़ लो, और सीख लो, और सीख के निकल लो। बस यही बात है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16