प्रश्नोत्तर P9-0184 · भाग 9
गुलबर्गा के सत्संग में लोग कह रहे थे कि दो घंटे आप ही बोलिए। आप बीस मिनट से ज्यादा एक बात पर नहीं बोलते, बाकी समय साधकों से बात करते हो। लगातार दो घंटे प्रवचन क्यों नहीं देते?
मैं यह कह रहा हूं कि जैसे बोल दिए, दो घंटे आप बोलिए। अब आपके सामने कोई बालक आ जाए। चलो, आप ही पढ़ाते हो। एक बीस साल का हो और एक छोटा सा हो, और कहा जाए दोनों को पढ़ाओ, और ये दोनों बोलेंगे नहीं। आप कहां से शुरू करेंगी, बताओ। बहुत कठिन है। इनके लिए अलग, उनके लिए अलग। अगर आपको शुरू ही करना हो, छोटे वाले को क्या पढ़ाओगे, बड़े वाले को क्या पढ़ाओगे। हो सकता है छोटे वाले को क ख आ गया हो और बड़ा वाला कभी कुछ सीखा ही नहीं, एकदम कोरा हो। कुछ भी हो सकता है। आकार देख के पढ़ाओगे तो हो सकता है कि छोटे को क ख के आगे वाला पढ़ाया जाए, क्योंकि उसने सीख लिया है, और जो बड़ा दिख रहा है उसको हो सकता है क ख से पढ़ाया जाए। इसलिए आप नहीं बोल सकते।
और आप दो घंटे बोल के उठ गए तो यह एक बेईमानी है। मतलब आपको बस अपना बोल के निकल जाना था। फिर आपको उनसे लेना-देना नहीं था। आपके पास दो बालक आए और आपने पढ़ा दिया, उनसे बात ही नहीं की, तो क्या आपको लगता है पढ़ा दिया? नहीं। बिना उनके स्तर को समझे आप पढ़ा ही नहीं सकते, और स्तर को समझने के लिए उनको बोलना पड़ेगा। आपके पास कोई मशीन नहीं है। आप कुछ पूछेंगे, उनका जवाब देना पड़ेगा। या तो सीधा प्रश्न करें, या फिर मैं कुछ पूछूं, वे जवाब दें। तब मैं उनके लिए कुछ बोल सकता हूं। तो दो घंटा बोल के उठ जाना यह बेईमानी है।
भैया, कुछ बोल दो। बुनियादी चीजें बोल दो, और फिर बोलो कि भाई आपके क्या प्रश्न हैं। क्योंकि सबकी वहां स्थिति अलग-अलग है, और पढ़ाना सबको है। तो इसलिए मैं कहता हूं कि आप कहो, कहां से शुरू करूं। आप बताइए कि मैं शुरुआत कहां से करूं, या आप कुछ बोलोगे तो मैं समझ जाऊंगा कि आपकी स्थिति यह है। मुझे अब यहां से काम करना चालू करना पड़ेगा। जैसे उसी सत्संग में मैंने एक को क्या बोला, कि भैया बस बंद कर। क्योंकि उसके प्रश्न और हमारे उत्तर का मतलब नहीं था।
तो कहने का मतलब, दो घंटे लगातार बोलो, नहीं। किसके लिए बोले। क्योंकि हम उनके लिए बोल रहे हैं। तो उनसे हमें बातचीत करनी पड़ेगी। एक-एक व्यक्ति कहां-कहां है, उन्हें बोलना पड़ेगा। पूछो। और जब पूछेंगे, तब उनके लिए मुझे बोलना पड़ेगा। और तब कुछ होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16