आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P9-0133 · भाग 9

ऐसा क्या है जो आपके पास आत्मज्ञान से पहले नहीं था और अब है? आत्मज्ञान से आपको क्या मिला और आत्मज्ञान में क्या पता चला? क्या आपको किसी भी विषय में प्रश्न नहीं उठते?

एकदम। हमारे पास पहले प्रश्नों के उत्तर नहीं थे। मेरे ही प्रश्नों के उत्तर नहीं थे। मैं 2011 से लेकर 2020 तक भटका हूं दर-दर। तो मेरे प्रश्न हट गए, उत्तर हो गए। एक तो यह हो गया। मतलब आत्मज्ञान से पहले मेरे पास प्रश्न थे। और आत्मज्ञान के पहले मुझे चिंता थी, क्या होगा, कहां जाऊंगा, कहां से आया हूं। मतलब यह सब हट गया। न कोई दुख रहा, न कोई सुख की कामना रही। जरूरत में जीने लगा। जैसे-तैसे समाज के लिए काम करने लगा। सबके प्रश्नों के उत्तर देने लगा। दिन-रात मैं यह देख पा रहा हूं कि सबके प्रश्नों के मैं उत्तर दे पा रहा हूं। तो यह रहा। आत्मज्ञान से आपको क्या मिला और आत्मज्ञान में क्या पता चला, आपके उस प्रश्न के उत्तर में हमने उत्तर दे दिया। अब एकदम प्रश्न नहीं उठता। अगर मैं प्रश्न भी करना चाहूं, कि मैं किसी से प्रश्न करूं, तो वह प्रश्न मेरा बनावटी होगा। मुझे बनाना पड़ेगा। मेरे अंदर से प्रश्न निकलते ही नहीं। मेरे प्रश्न हैं ही नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16