प्रश्नोत्तर P9-0077 · भाग 9
अगर कोई मुझे खुद छोड़कर आगे बढ़ना चाहता है, तो जब वह मुझे छोड़ रहा है, मैं उसे क्यों नहीं छोड़ पा रहा हूं? मैं उसे क्यों पुकार रहा हूं?
अगर मुझे सामने से कोई छोड़कर जा रहा है, तो मैं उसे क्यों पुकार रहा हूं? क्या मैं इतना कमजोर हूं? अगर वह मुझे छोड़कर खुश है, तो मुझे यह देखना चाहिए कि मैं भी अपनी खुशी ढूंढूं, कि मेरी खुशी किसमें है। क्योंकि वह छोड़कर गया है, कुछ समझने गया है, कुछ पाने गया है। आपने उसे छुड़ाया नहीं है। वह खुद छोड़ के गया है। और आप उसे अगर जबरदस्ती बुलाना चाहोगे, तो फिर वह दुखी होगा, निराश होगा, और आप भी परेशान हो जाओगे।
जीवन में अगर कोई मुझे छोड़कर जाता है, तो मेरा कार्य बस इतना है। अगर मैं उसका शुभचिंतक हूं, तो मुझे यह देखना है कि वह उचित जगह जा रहा है कि नहीं। अगर जा रहा है, तो जाने देना चाहिए। हां, यह देखना चाहिए कि वह बालक है या समझने लायक है। बालक है और जा रहा है, तो एक सुरक्षित जगह जा रहा है या नहीं। जहां तक हो सके, मैं यह ध्यान रखूं कि वह जा कहां रहा है, उसके लिए सुरक्षित जगह है, सुरक्षित मार्ग है, उसका कल्याण होगा। यह सब देखना चाहिए। और मुझे क्या चाहिए, वह तो मुझे छोड़कर चला गया।
उसकी कमी छोड़ने वाले को नहीं होगी। और जो व्यक्ति तैयार नहीं था, वह तो तैयार हो रहा था, और एक समय ऐसा आया कि छोड़ के चला गया। उसकी तैयारी बहुत पहले से थी। तो मुझे यह देखना है कि अगर वह छोड़ के गया, और मैं उसे याद कर रहा हूं, मुझे पीड़ा हो रही है, तो इसका मतलब कुछ कमी है। कुछ वह मुझे दे रहा था, उससे मिल रहा था। मुझे देखना है कि मेरे जीवन में जब वह नहीं था, तब भी मैं एकदम बढ़िया से था। वह आया और गया, तो कुछ कमी लगने लगी। तो वह कमी मैं और कहीं से पूरी करूं। मेरी कमी कैसे पूरी होगी, जिससे मेरा आत्मिक कल्याण हो, और मैं मूल तक पहुंच पाऊं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव के प्रश्न और उत्तर अपना स्वयं का कल्याण कैसे करें ? #योगी · 2026-06-06