आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P9-0019 · भाग 9

मेरा एक प्रश्न है। मैं और आत्मा का संबंध क्या है? जो कुछ मैं करता हूं, वह मैं भोगता हूं या आत्मा?

देखिए, परम सत्य के द्वारा ही सब तैयार हुआ है। तो संबंध आपने बनाया है। आपके संबंध से मैं खड़ा हो गया। मेरा के संबंध से मैं खड़ा हो गया। मेरा से ताकत खड़ी होती है, चाहे वह शरीर की ताकत हो, धन की ताकत हो, या समझ की ताकत हो। अगर आप किसी को नीचा दिखाने में, किसी को जलील करने में लगा रहे हो, तो वहां पर मैं अहंकार खड़ा हो गया। तो मेरा से मैं अहंकार खड़ा होता है। लेकिन दो मैं हैं। एक अहम मैं, एक परम सत्य। उसका कोई नाम नहीं है। फिर भी व्यवहारिकता में बोलने के लिए उसे भी मैं का संबोधन दिया गया है। तो उसके द्वारा ही सब खड़ा है। आपके द्वारा ही सब खड़ा है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05