प्रश्नोत्तर P9-0013 · भाग 9
आपने कल के सत्संग में बताया था कि बाप का गलत कर्म बच्चे भोगते हैं। इसे थोड़ा विस्तार से बताइए।
नहीं, बात बाप की नहीं है। आप जिसके साथ रह रहे हो। कुछ ऐसे कर्म होते हैं कि अगर वह कुछ करता है, तो प्रभाव आप पर भी आता है। कुछ ऐसे कर्म होते हैं जो अकेले भोगने पड़ते हैं। जैसे एक बीमारी है, तो बीमारी आपको अकेले भोगनी पड़ेगी। अब उसमें आर्थिक रूप से, जितने लोग आपसे जुड़े हैं, आर्थिक के लिए सब परेशान होंगे।
तो जिसके साथ आप रहते हो, अगर आपके जीवन में कुछ भी होता है, उतार-चढ़ाव, तो उसका असर आपके साथ वालों पर भी पड़ता है। चाहे वह मां-बाप हों, चाहे कोई भी हो, जहां भी आप रह रहे हो। कुछ भी आपके जीवन में होता है, या उनके जीवन में कुछ होता है, और आप एक-दूसरे के साथ रहते हो, तो उसका असर एक-दूसरे पर पड़ता ही है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05