प्रश्नोत्तर P8-0199 · भाग 8
जब काम का आवेग आता है, तब ज्ञान ढक जाता है, और यह चक्र चलता रहता है। इससे ऊपर उठने के लिए क्या करें? जरूरत का मतलब क्या है?
बस ईमानदारी अपना लें। जरूरत क्या है? जरूरत में जीना। जरूरत में जीने से ही आपका उद्धार होगा, अपनी योग्यता के अनुसार।
जरूरत का मतलब होता है कि जितनी मेरी जरूरत है, और अपनी योग्यता के अनुसार अगर उसमें जियोगे तो बंधन नहीं होगा। अब देख लो, आपकी क्या-क्या जरूरत है। कपड़े में, आपके पास अगर दो हैं तो दो में रहो, ईमानदारी से। आपके पास हजार है तो हजार में रहो। हो सकता है आपकी जरूरत हो और योग्यता न हो, तो योग्य बनो। अयोग्यता में अगर आप कुछ लाओगे तो फंस जाओगे। जरूरत और योग्यता, दोनों होना चाहिए। अगर जरूरत है, योग्यता नहीं है, तो जरूरत छोड़ दो। और जरूरत है, आपकी योग्यता है, ईमानदारी से, तो उसे ला के ग्रहण करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26