आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0113 · भाग 8

कैसे समझा जाए कि हम फिक्स करके आए थे, और जो फिक्स करके आए थे वही कर रहे हैं, या उस मार्ग से भटक रहे हैं? समस्या यह है कि हम भूल चुके हैं कि क्या फिक्स करके आए थे।

यहां यह समझना है। एक ईमानदारी है, एक बेईमानी। अगर आप ईमानदारी से जीते हो, आपको कर्म करने का मौका मिला और आपने ईमानदारी से किया, तो वह फिक्स है। अब फिक्स कब करते हो? जब बेईमानी करनी होती है। क्योंकि बेईमानी में ही आपको समझ का उपयोग करना पड़ता है, और तरीका अलग करना पड़ता है। ईमानदारी तो आप जैसा कर्म है वैसा कर दो, वही ईमानदारी है। तो जब आप फिक्स करते हो, तो बेईमानी। जब भी आप बेईमानी करोगे, तो समझ लो कि आप फिक्स कर रहे हो, और आप नए बंधन में बंध रहे हो। बहुत आसान है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26