प्रश्नोत्तर P8-0088 · भाग 8
आध्यात्मिक मार्ग पर उन्नति हो रही है या नहीं, यह खुद कैसे जांचें?
आपको खुद पता चल जाएगा। जब आप कहीं जाते हो तो आपको पता है कितना रास्ता, कितना सफर कर लिए हो। तो आपको खुद पता चल जाएगा। नहीं पता चल रहा है, इसका मतलब चल नहीं रहे हो, सिर्फ शब्द लेके घूम रहे हो। क्योंकि आपकी समझ विकसित होगी तो आप देखोगे।
जैसे एक बालक पढ़ाई कर रहा है और बोले, मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं पढ़ाई में आगे जा रहा हूं। तो भाई, तुझे प्रश्न और उत्तर याद हैं कि नहीं? तूने पढ़ा है तो कितना तुझे याद है, कितना गणित लगाना आ गया, कितना नहीं आ गया। तुझे खुद पता चल जाएगा। अब बोलोगे, सन्नाटा। तुम्हें कुछ किताब का याद ही नहीं है, तुम्हें कोई गणित लगाना ही नहीं आ रहा, अंग्रेजी पढ़ना ही नहीं आ रहा, हिंदी पढ़ना ही नहीं आ रहा। तो बस तुम किताब ढो रहे हो। इसका मतलब आप शब्द ढो रहे हो। आपको पता चल जाएगा कि मेरी उन्नति कितनी हुई है, मेरी समझ कितनी विकसित हुई है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26