प्रश्नोत्तर P8-0010 · भाग 8
लोग कहते हैं, ईश्वर अगर कल्याण करता तो कल्याण हो ही जाता। क्या ईश्वर या परमात्मा के भरोसे कल्याण हो जाएगा?
ईश्वर अगर कल्याण करता ना तो कल्याण हो जाता। क्या नहीं? ऐसे ही थोड़ी ना लोग भटकते। कल्याण हमको करना पड़ेगा। कोई ईश्वर नहीं। कोई परमात्मा नहीं। किसी के भरोसे ना रहो कि ईश्वर कल्याण कर देगा। अगर ईश्वर कल्याण करता, ईश्वर के अनुसार अगर दुनिया चलती, तो आपको लगता है दुनिया इतनी गंदी हो जाती? हम इतनी गंदगी में कभी फंस जाते? ईश्वर हमें कभी गंदगी में फंसने देता? तो भैया, ईश्वर का बहाना मत दो। जैसा करोगे वैसा आप बन गए हो। जैसा करोगे वैसा आगे जाओगे। जैसा कर चुके हो, बन गए हो। अब अपना कल्याण कर लो। ईश्वर-ईश्वर मत चिल्लाओ। परमात्मा-परमात्मा मत चिल्लाओ। कुछ होने वाला नहीं है।
अब जिस देश में रहते हो, आप सोचो, नहीं मैं प्रधानमंत्री का गुणगान गाऊं, प्रधानमंत्री का फोटो लगाऊं, और अपराध करूं। तो क्या प्रधानमंत्री आपको छुड़ा लेगा? प्रधानमंत्री भी चक्कर में पड़ जाएगा तुम्हारे, तो वह भी जाएगा, क्योंकि वह भी तो सिस्टम में है। राजा भी तो सिस्टम में है। अब तुम अपराध करोगे तो अपराध की सजा मिलेगी। अब प्रधानमंत्री का फोटो लगा के पूजने से, प्रधानमंत्री का नाम लेने से कुछ नहीं होने वाला है। यह सोचो कि नहीं, उसका माला जपूं और अपराध करूं, बच जाऊंगा। इंदिरा को भी जेल में डाला गया था। तो मैं वही कह रहा हूं। कोई ईश्वर आने वाला नहीं है भाई। जैसा करोगे वैसा आपको मिलेगा। ईश्वर के चक्कर में ज्यादा ना पड़ो। अपने चक्कर में पड़ो। मेरा यही कहना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 19 अप्रैल 2026, इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है ? #योगी · 2026-04-19