आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P5-0142 · भाग 5

जगह बदलने से स्थिति नहीं बदलती कहते हो — पर घर छोड़कर ही ज्ञान हुआ? कुटिया नियम हर कोई नहीं पाल सकता?

नहीं, जगह बदलने से स्थिति नहीं बदलती है। आपने जगह बदली, तो जिस जगह पर गए, क्या वैसा आपने काम किया? तब आपकी स्थिति बदलेगी। क्या उस जगह के लायक काम किया? एक जगह छोड़ के दूसरी जगह तक पहुंचने में क्या आप वह काम कर रहे हो? तब आपकी स्थिति बदलेगी। लेकिन आपने काम नहीं किया, तो आप हिमालय पर भी चले जाओ, सड़ोगे, कुछ नहीं होगा। आपने जगह बदली, क्या जगह बदलने के बाद काम शुरू किया? तब आपकी स्थिति बदलेगी। लेकिन आपने काम की शुरुआत नहीं की, आपने अपना स्वभाव वैसा का वैसा रखा, तो आप कोई भी जगह बदल दो, कुछ नहीं होने वाला है। जगह के साथ परिवर्तन आपको अपने आप में भी करना पड़ेगा। देखो, यहां आत्मिक कल्याण की जगह है। तो आत्मिक कल्याण के लिए जो लोग काम कर सकते हैं, उन्हीं का आत्मिक कल्याण होगा। अगर कर ही नहीं सकते, तो कुछ हो ही नहीं सकता। करना तो पड़ेगा। कर नहीं सकते तो कुछ नहीं हो सकता, तब जहां हो वहीं रहो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 16 अगस्त 2026 · 2026-08-16